निगम दीपावली पर कर रहा खानापूर्ति

बीकानेर। नगर निगम दीपावली के मौके पर प्रतिबंधित पॉलीथिन बेग को जब्त करने में लगी है लगता नहीं निगम इस कार्य को सफल कर पायेगा। गत रविवार को नगर निगम प्रदूषण नियंत्रण विभाग की सयुक्त कार्यवाही कर घड़सीसर रोड आदर्श विधा मंदिर के पास से प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने की कार्यवाही की गयी पर निगम यह बता पाने में असफल रहा है कि इस पॉलीथिन का मालिक कौन है। विभाग ने अज्ञात व्यक्ति का मामला बता कर सत्यता से दुरी बना ली है। गंगाशहर थाना पुलिस की मौजूदगी में 3700 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। इससे पूर्व 110 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई थी। उधर शहर में प्रतिबंधित थैली में सामान मिल रहा है। इन थेलियो के कारन नाले तो अवरुद्ध हो ही रहे है साथ ही आये दिन पशु इन पॉलीथिन की थेलियो का सेवन कर मौत का शिकार हो रहे है ये भी सबसे बड़ा कारन बना हुवा है। निगम अपनी नाकामियों को छिपाते हुवे एक दो जगह पर पॉलीथिन जब्त कार्यवाही कर अपनी खानापूर्ति कार्यशैली के साथ मस्त है। अब देखना ये है की दीपावली के त्यौहार के समय में निगम कितना सक्रियता से काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *