हिमाचल में कांग्रेस की सरकार!

 

शिमला।हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि रुझानों में 37 पर आगे चल रही है। भाजपा 6 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि रुझानों में 20 पर आगे चल रही है। वहीं, निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। AAP अभी खाता नहीं खोल पाई है।

CM ठाकुर रिकॉर्ड 7वीं बार जीते
सराज सीट से CM जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के चेतराम ठाकुर को रिकॉर्ड 20 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। वहीं, मंडी जिले की सुंदरनगर सीट पर BJP के राकेश जमवाल ने कांग्रेस के सोहन लाल ठाकुर को 8,125 वोट से हराया है। CM ठाकुर के गृह जिले में भाजपा क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है। 10 में 5 सीटें भाजपा ने जीती हैं, बाकी 5 सीटों पर भी भाजपा आगे चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *