देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। कांग्रेस की सरकार में कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में विकास कार्यों के लिये हो रहे भेदभाव को लेकर आज कांग्रेसी पार्षदों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने नगर विकास न्यास के कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़कर रास्ता रोक विरोध दर्ज करवाया। करीब चार घंटे से ज्यादा तक चले प्रदर्शन में कांग्रेसी पार्षदों ने न्यास सचिव यशपाल आहुजा पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए उनके वार्डों में विकास नहीं करवाने की शिकायत की। वार्ड 15,30,35 व 38 के पार्षदों ने अपने वार्डवासियों के साथ न्यास सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इनका कहना था कि तीन माह पहले सचिव को वार्ड में विकास कार्य के लिये ज्ञापन दिया था। लेकिन उनके ज्ञापन को अनदेखा कर भाजपा वार्ड पार्षद के वार्ड में करोड़ों रूपये के विकास कार्य की निविदा लगा दी गई है। जबकि भाजपा वार्ड पार्षद ने दस दिन पहले ही ज्ञापन दिया था। ऐसे में न्यास सचिव विकास कार्यों में भेदभाव कर राज्य सरकार की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे है। इस दौरान वार्ड पार्षद मनोज विश्नोई,अब्दुल सतार,अब्दुल वहीद,सुनील गेधर ने धरना देकर विकास कार्य की निविदा नहीं होने तक आन्दोलन की चेतावनी दी है।
Related Posts
बीकानेर : गहलोत-पायलट का झगड़ा फिर हुआ उजागर , गहलोत के करीबी मंत्री पर सरेआम जूते फेंके गए, पायलट जिंदाबाद के लगे नारे, पढ़े खबर
बीकानेर। राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट गुट के बीच…
उच्च शिक्षा मंत्री के प्रयासों से बसलपुर में स्कूल के लिए जमीन हुई आवंटित
बीकानेर। प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत बसलपुर में शिविर…
जिला कलेक्टर आखिर क्यों घूमे शहर की गलियों में,जाने वजह
शहरी परकोटे के गली-मोहल्लों में पहुंचे जिला कलक्टर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और पट्टा…
