• Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Search
Devendravani
  • Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Home बीकानेर कांग्रेसी पार्षदों ने यूआईटी गेट पर जड़ दिया ताला
  • बीकानेर
  • राजनीति

कांग्रेसी पार्षदों ने यूआईटी गेट पर जड़ दिया ताला

By
devendravaniadmin
-
December 12, 2022
Share on Facebook
Tweet on Twitter

देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। कांग्रेस की सरकार में कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में विकास कार्यों के लिये हो रहे भेदभाव को लेकर आज कांग्रेसी पार्षदों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने नगर विकास न्यास के कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़कर रास्ता रोक विरोध दर्ज करवाया। करीब चार घंटे से ज्यादा तक चले प्रदर्शन में कांग्रेसी पार्षदों ने न्यास सचिव यशपाल आहुजा पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए उनके वार्डों में विकास नहीं करवाने की शिकायत की। वार्ड 15,30,35 व 38 के पार्षदों ने अपने वार्डवासियों के साथ न्यास सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इनका कहना था कि तीन माह पहले सचिव को वार्ड में विकास कार्य के लिये ज्ञापन दिया था। लेकिन उनके ज्ञापन को अनदेखा कर भाजपा वार्ड पार्षद के वार्ड में करोड़ों रूपये के विकास कार्य की निविदा लगा दी गई है। जबकि भाजपा वार्ड पार्षद ने दस दिन पहले ही ज्ञापन दिया था। ऐसे में न्यास सचिव विकास कार्यों में भेदभाव कर राज्य सरकार की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे है। इस दौरान वार्ड पार्षद मनोज विश्नोई,अब्दुल सतार,अब्दुल वहीद,सुनील गेधर ने धरना देकर विकास कार्य की निविदा नहीं होने तक आन्दोलन की चेतावनी दी है।

SHARE
Facebook
Twitter
  • tweet
Previous articleशिक्षा निदेशालय पर क्यों जुटें ग्राम पंचायत सहायक
Next articleअवैध गैस रिफिलिंग करते पाए जाने पर की गई कार्रवाई
devendravaniadmin

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

शहर में कोरोना ने फिर से अपने पांव पसारने किये शुरू, आज आएं इतने संक्रमित

द्रोणाचार्य संस्था बीकानेर के धनुर्धर पवन घाट व रामपाल चौधरी का चाइनीज ताइपे में दबदबा

खेलण दो गणगौर कार्यक्रम 22 और 23 मार्च को, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू

Latest News

शहर में कोरोना ने फिर से अपने पांव पसारने किये शुरू,...

devendravaniadmin - March 29, 2023
0
देवेन्द्र वाणी न्यूज़ @ बीकानेर। शहर में कोरोना ने फिर से अपने पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिसके चलते एक दिन छोड़कर एक...

द्रोणाचार्य संस्था बीकानेर के धनुर्धर पवन घाट व रामपाल चौधरी का...

March 19, 2023

खेलण दो गणगौर कार्यक्रम 22 और 23 मार्च को, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन...

March 19, 2023

बीकानेर : विधानसभा चुनाव में अभी कई महीने शेष, सोशल मीडिया...

March 16, 2023

अवधूत संत की 57वीं पुण्यतिथि महोत्सव 17 से, तैयारियां जोरों पर

March 13, 2023
© Copyright @ devendravani.com | All Rights Reserved WEBSITY
Join Whatsapp