बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 28 व 29 नवम्बर को बीकानेर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री गहलोत यहां रोजगार मेले में हिस्सा लेते हुए बेरोजगारों को रोजगार का तोहफा दे सकते हैं। बीकानेर प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। हालांकि अब तक मुख्यमंत्री कार्यालय नेअधिकृत तौर पर कार्यक्रम घोषित नहीं किया है।मुख्यमंत्री गहलोत के आने की उम्मीद मात्र से जिला प्रशासन ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में काम शुरू कर दिया है। कॉलेज ग्राउंड में लगे कई पेड़ों को भी काट दिया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों और कॉलेज के लेक्चरर नाराज भी हैं। दरअसल, 28-29 नवम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय मैदान में दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर लगने वाला है। इस जॉब फेयर में लगभग 10 हजार से अधिक बेरोजगार आशार्थियों के भाग लेने की संभावना है। अब तक रोजगार कार्यालय की ओर से लगभग 20 हजार बेरोजगार आशार्थियों को फेयर में भाग लेने हेतु एसएमएस भेजे जा चुके हैं। वहीं उम्मीद की जा रही है कि बड़ी संख्या में बेरोजगार सीधे तौर पर भी यहां पहुंच सकते हैं।कई प्राइवेट कंपनियों को भी जॉब फेयर में बुलाया गया है, ताकि उनको काम करने वाले युवा मिल सके। कंपनियां अपने स्तर पर जॉब फेयर में ही इंटरव्यू और अन्य प्रक्रिया पूरी कर सकती है। बाहर से आने वाली कंपनियां बेरोजगारों का रिकार्ड लेने के बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए अपने ऑफिस भी बुला सकती है। वहीं स्वरोजगार के कई साधन भी इस जॉब फेयर में बताए जाएंगे।
Related Posts
बीकानेर : परिवार घर में सो रहा था, चोरों ने किया हाथ साफ,पढ़े खबर
बज्जू. कस्बे में चोरी की वारदातें बढऩे से आमजन में रोष व्याप्त है। मंगलवार रात…
नाइट कर्फ्यू के आदेश के बाद असमंजस में शादी वाले घरों के परिजन
जयपुर। विवाह की शहनाइयां एक बार फिर 25 नवंबर देवउठनी एकादशी से बजने लगेंगी। इस…
बीकानेर : युवती को अश्लील मैसेज करने और उठा ले जाने का मामला आया सामने, पढ़े खबर
बीकानेर। बीकानेर युवती का अश्लील मैसेज करने और उठा ले जाने का मामला सामने आया…
