• Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Search
Devendravani
  • Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Home बीकानेर  मुख्यमंत्री गहलोत आ सकते हैं बीकानेर
  • बीकानेर
  • राजनीति

 मुख्यमंत्री गहलोत आ सकते हैं बीकानेर

By
devendravaniadmin
-
November 24, 2022
Share on Facebook
Tweet on Twitter

बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 28 व 29 नवम्बर को बीकानेर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री गहलोत यहां रोजगार मेले में हिस्सा लेते हुए बेरोजगारों को रोजगार का तोहफा दे सकते हैं। बीकानेर प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। हालांकि अब तक मुख्यमंत्री कार्यालय नेअधिकृत तौर पर कार्यक्रम घोषित नहीं किया है।मुख्यमंत्री गहलोत के आने की उम्मीद मात्र से जिला प्रशासन ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में काम शुरू कर दिया है। कॉलेज ग्राउंड में लगे कई पेड़ों को भी काट दिया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों और कॉलेज के लेक्चरर नाराज भी हैं। दरअसल, 28-29 नवम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय मैदान में दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर लगने वाला है। इस जॉब फेयर में लगभग 10 हजार से अधिक बेरोजगार आशार्थियों के भाग लेने की संभावना है। अब तक रोजगार कार्यालय की ओर से लगभग 20 हजार बेरोजगार आशार्थियों को फेयर में भाग लेने हेतु एसएमएस भेजे जा चुके हैं। वहीं उम्मीद की जा रही है कि बड़ी संख्या में बेरोजगार सीधे तौर पर भी यहां पहुंच सकते हैं।कई प्राइवेट कंपनियों को भी जॉब फेयर में बुलाया गया है, ताकि उनको काम करने वाले युवा मिल सके। कंपनियां अपने स्तर पर जॉब फेयर में ही इंटरव्यू और अन्य प्रक्रिया पूरी कर सकती है। बाहर से आने वाली कंपनियां बेरोजगारों का रिकार्ड लेने के बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए अपने ऑफिस भी बुला सकती है। वहीं स्वरोजगार के कई साधन भी इस जॉब फेयर में बताए जाएंगे।

SHARE
Facebook
Twitter
  • tweet
Previous articleमंत्री-कलक्‍टर मामला : आक्रोश, संभागीय आयुक्‍त के पास ज्ञापन का ढेर, तहसीलदार, लेखा, यूआईटी, व्‍यापारी, बीजेपी सहित ये आए आगे…
Next articleनिगम उपचुनाव : वार्ड 5 में भाजपा ने फहराया परचम
devendravaniadmin

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

मिनाक्षी को मिली पीएचडी की उपाधि

उपभोक्ता जागरण मंच के अध्यक्ष व्यास ने किया ध्वजारोहण

19 वर्षीय युवक पर चलाई गोली,हालत गंभीर

Latest News

मिनाक्षी को मिली पीएचडी की उपाधि

devendravaniadmin - January 28, 2023
0
देवेन्द्रवाणी न्यूज़,बीकानेर। बीकानेर निवासी मिनाक्षी व्यास ने जगदीशप्रसाद झबरवाल तिबरवाला विश्वविद्यालय झुंझनू शहर से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। डाॅ.हरीश पुरोहित के निर्देशन में...

उपभोक्ता जागरण मंच के अध्यक्ष व्यास ने किया ध्वजारोहण

January 26, 2023

19 वर्षीय युवक पर चलाई गोली,हालत गंभीर

January 24, 2023

गणतंत्र दिवस समारोह महाभ्यास में करतब के दौरान हुआ हादसा

January 24, 2023

रोटरी रॉयल्स द्वारा दिया रॉयल्स अवार्ड शहर की गणमान्य हस्तियों ने...

January 23, 2023
© Copyright @ devendravani.com | All Rights Reserved WEBSITY
Join Whatsapp