द्रोपति मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर मनाया जश्न, बीजेपी ने अंबेडकर सर्किल पर आतिशबाजी कर मिठाई की वितरित

अजमेर, द्रोपति मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। शुक्रवार को अजमेर भारतीय जनता पार्टी शहर इकाई ने अंबेडकर सर्किल पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर जश्न मनाया। अजमेर भारतीय जनता पार्टी शहर इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अंबेडकर सर्किल पर इकट्ठे हुए और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सर्किल पर आतिशबाजी कर मिठाई का वितरण भी किया। मीडिया से बातचीत में शहर भाजपा के अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति के लिए ऐसा उम्मीदवार मैदान में उतारा जिसका सभी जगह समर्थन किया गया। पहली बार आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बनी है। जिसका सभी स्थानों पर स्वागत किया जा रहा है। शुक्रवार को उनके राष्ट्रपति बनने पर पार्टी की ओर से आतिशबाजी करते हुए उनका स्वागत किया गया है। जश्न के मौके पर शहर अध्यक्ष डॉक्टर प्रियशील हाडा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *