देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो कानिस्टेबल घायल हो गये। जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार नयाशहर थाने में कार्यरत जुबेर खांन अपने साथी कानिस्टेबल सुशील के साथ ड्यूटी पूरी कर घर जा रहे थे कि अचानक गंगाशहर की ओर से तेज गति से आ रही कार ने जैन स्कूल के आगे टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार जुबेर खांन और सुशील गंभीर घायल हो गये। जिन्हें राहगीरों की मदद से पीबीएम में भर्ती करवा गया। घटना की जानकारी मिलते ही गंगाशहर थानाधिकारी नवनीत सिंह अस्पताल पहुंचे। सिंह ने बताया कि कार सवार मौके से फरार हो गया है। कार को जब्त कर गंगाशहर थाने में रखी गई है। फिलहाल दोनों पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Related Posts
ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत
बीकानेर। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक…
बीकानेर : युगल जोड़े ने फांसी लगाकर ईहलीला कर ली समाप्त
बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थानान्तर्गत एक गांव में युगल जोड़े ने फांसी लगाकर ईहलीला समाप्त…
चाय बनाते समय महिला जली,इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। चाय बनाते समय साड़ी में आग पकड़ लेने से महिला की जल जाने से…
