
जिले के सादुलशहर इलाके में शनिवार को ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। उसके पास बीस रुपए मिले हैं। इसके अलावा पहचान की केाई चीज नहीं मिली है। ऐसे में शव सादुलशहर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आसपास के थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी ली जा रही है। सादुलशहर, के गांव हाथियांवाली और इसके आसपास के लोगों से भी मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शाम तक मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।
हनुमानगढ़ से सादुलशहर आ रही थी ट्रेन
हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ। हनुमानगढ़ से सादुलशहर आ रही ट्रेन अभी गांव हाथियांवाली के पास पहुंची। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति इसके सामने आ गया। सादुलशहर स्टेशन पास ही होने के चलते मौके पर लोको पायलट ने ट्रेन रोकी और इसकी सूचना सादुलशहर रेल प्रशासन को दी। गार्ड ने शव को सादुलशहर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया जहां रेल प्रशासन ने उसे सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
नहीं मिली पहचान की कोई चीज
मृतक के पास ऐसी कोई चीज नहीं मिली है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। उसकी जेब से बीस रुपए मिले हैं। उसकी पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।