बीकानेर। चोरों ने शहर में बुरी तरह से आंतक मचा रखा है पुलिस की पकड़ से दूर चोर आये दिन लोगों के बंद घरों को अपने निशाना बना रहे है। जबकि पुलिस दावा कर रही है उनकी गश्त में कोई कमी नहीं है। फिर भी पुलिस की सभी दावों को चकमा देकर चोर अपना कार्य कर रहे है। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक बंद मकान में अज्ञात चोर ने घुसकर घर में रखे नगदी व अन्य सामान चोरी कर ले गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार पुत्र मुरारीलाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके बंद मकान में से कोई अज्ञात चोर ने घुसकर घर में खड़ी स्कूटी व गुलक में नगदी चोरी कर ले गया है। पुलिस ने अशोक कुमार की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।
Related Posts
कॉलेज स्टूडेंट ने युवती के अश्लील फोटो खींचे, होटल में किया दुष्कर्म
सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में अमीर होने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने व…
गैरकानूनी रुप से विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र तैयार करवाकर किया दुष्कर्म
बीकानेर। फर्जी और गैरकानूनी रूप से विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र तैयार कर महिला के साथ…
