बीकानेर। राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी ने पूर्व विधायक अशोक पिंचा को टिकट दे दिया है। पार्टी ने औपचारिक घोषणा कर दी है। एक दिन पहले ही बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने अशोक पिंचा को सिग्नल देते हुए नामांकन भरने को कह दिया था। पार्टी ने अशोक कुमार पिंचा को सिंबल जारी किया है। कल 16 नवंबर को अशोक कुमार पिंचा नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान रैली निकाली जाएगी और प्रदेश बीजेपी के सीनियर नेता मौजूद रहेंगे। सरदारशहर सीट के लिए मतदान 5 दिसंबर को होगा, जबकि 8 दिसंबर को काउंटिंग होगी।
Related Posts
दिवाली के बाद सियासत में आएगी गर्मी, बीकानेर में इनमे से आ सकता है यूआईटी अध्यक्ष
बीकानेर। प्रदेश में गहलोत सरकार पर आए सियासी संकट के बाद सक्रियता बढ़ गई है।…
गायब हुई चीन की हेकड़ी, चीनी रक्षा मंत्री के राजनाथ से मिलने की गुहार के बाद आज हो सकती है मुलाकात
पूर्वी लद्दाख में बढ़ते तनाव के बीच शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की मंत्रीस्तरीय बैठक के…
डॉ. बीडी कल्ला पश्चिम और यशपाल पूर्व से कांग्रेस के प्रत्याशी, देखें सूची…
कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, बीकानेर शहर में प्रत्याशियों में किया उथल-पुथल। बीकानेर। कांग्रेस…
