bikaner: मकान में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

बीकानेर,  नाल थाना क्षेत्र में एक अद्र्धनिर्मित मकान में गुरुवार को महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर नाल पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के गले पर चोट के निशान हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य-सबूत जुटाए हैं। नाल सीआइ विक्रमसिंह चारण ने बताया कि बीकानेर के किसी कॉलोनाइजर ने गेबनापीर रोड पर प्लॉट बेच रखा है। मकान अद्र्धनिर्मित है। गुरुवार शाम को मकान में महिला के शव को एक चरवाहे ने देखा। उसने वहां से गुजर रहे ट्रेक्टर चालक को बताया। ट्रेक्टर चालक ने पूर्व सरपंच दिलीपसिंह भाटी को सूचना दी। सीआइ चारण ने बताया कि भेड़-बकरियों का रेवड़ चराने वाले लड़के को मकान से दुर्गन्ध आई, तब उसने वहां जाकर देखा तो महिला का शव पड़ा था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। मौकास्थल का मुआयना करने के बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने साक्ष्य-सबूत जुटाए हैं।

शिनाख्त नहीं, हाथ पर लिखा है निशा, सीआइ ने बताया कि मृतक महिला ने सलवार-सूट पहन रखा है। हाथों में एक-एक लाल रंग की चूड़ी और पैरों में काले जुराब पहने हुए हैं। मृतका की शिनाख्त नहीं हुई है। हालांकि एक हाथ पर निशा नाम लिखा हुआ है। महिला यहां कैसे पहुंची या कौन लाया। इस बारे में पता कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *