बीकानेर। सड़क हादसे में घायल महिला की दौराने इलाज मृत्यु हो गई। हादसा रविवार को हुआ। उसके बाद महिला का इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा था। दौराने इलाज मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार रामी देवी पत्नी सुंदनलाल खेत में काम कर बाइक से घर जा रही थी। जसरासर व झाड़ेली के बीच बाइक के सामने पशु आ गया। जिसे बचाने के लिए बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे रामी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।