बीकानेर। सांप के ड़सने से 10 वर्षीय बालिका की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में देशनोक थाने में मृतका के मामा मघाराम जाट ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना पलाना में 15 अक्टूबर की शाम को 6 बजे की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय भाणजी शिवाना उसके पास ही रहती थी। 15 अक्टूबर को जब सब लोग खेत गए हुए थे। इस दौरान उसकी भाणजी को झोपड़ें में सांप ड़स गया। जिसके बाद प्रार्थी उसे बीकानेर पीबीएम लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।