बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने किया स्कूल बैग व आहार का वितरण

बीकानेर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की तरफ से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (खारा) गांव मे स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग व नमकीन आहार वितरण किये गए। आज के कार्यक्रम मे व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष विष्णु पुरी ने कहा शिक्षा सफल और आनन्दमय जीवन के लिए आवश्यक है इसके बिना आप सही निर्णय लेने में सक्षम नहीं होंगे।

शिक्षा हर उस चीज की कुंजी है जो आज हमारी दुनिया में अच्छी है। व्यापार मंडल के संगठन सचिव ईश्वरचंद बोथरा ने कहा हम सभी के लिए शिक्षा बहुत ही आवश्यक होती है इससे हमारा ज्ञान बढ़ता है और जीने का तरीका लोगों से बोलचाल का तरीका समाज में प्रतिष्ठा मिलती है।

व्यापार मंडल के महावीर सिंह चारण ने कहा बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल दूारा निशुल्क बैग वितरण योजना पिछले दो वर्षों से चल रही है इस योजना के तहत समस्त सरकारी स्कूलों मे बैग वितरण किये गए है।

मक्खनलाल अग्रवाल ने कहा आज हम जो अपने बच्चों को दे सकते है इनमे सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है शिक्षा शिक्षा किसी भी देश की आत्मा होती है इसके बिना एक विकसित और शक्तिशाली देश की कल्पना नहीं की जा सकती। विद्यालय की प्रधानाचार्य पदमा टिलवानी ने स्कूल परिसर मे पौधारोपण भी करवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *