बीकानेर। सबसे शांत शहर रहने वाला बीकानेर में पिछले काफी दिनों से बदमाश प्रवृत्ति लोगों का बोलबाल सा अब प्राय: देखने में आता है कि रास्ता रोककर मारपीट की घटनाएं होती जा रही है। ऐसा ही मामला नयाशहर थाना क्षेत्र में हुआ है जहां एक महिला जो अपने बेटे, पति व जेठुते को बदमाशों से बचाने आई तो उन्होंने उसको भी पीटा डाला व तथा पति के गले में पहनी सोने की चैन का तोडक़र ले गये। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चम्पाबाई बगेची के पास रहने वाली संतोष भोजक पत्नी सत्यपाल शर्मा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मै जब घर में थी तो अचानक मेरे बेटे, पति व जेठुते की रोने की आवाज सुनाई दी जिस पर जाकर देखा तो युगलनारायण, जेपी रंगा, जेपी रंगा का भाई व चार पाचं अन्य जने जिनके पास लोहे की रोड व पत्थर थे जिनसे वह तीनों को पीट रहे थे। सभी का इलाज ट्रोमा सेंटर मे चल रहा है वहीं मारपीट के दौरान परिवादियों के पति की पहनी हुई सोने की चैन जबरदस्ती तोड़ कर ले गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच राजेश कुमार हैड कांनि को दी गई है।
Related Posts
सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के नाल थाना इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक…
बीकानेर के साहित्यकार से ठगी,खाते से उडाएं लाखों
बीकानेर। साइबर ठगी करने वाले अब न सिर्फ आपसे वन टाइम पासवर्ड लेकर बैंक खातों…
चूरु एसपी ने 4 को किया निलंबित व पूरे पुलिस थाना स्टाफ लाइन हाजिर
बीकानेर। बीकानेर संभाग के चूरु में बने थानें में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर…
