बीकानेर। संभाग के चुरू जिले के सुजानगढ़ में आज शाम एक 9 वर्षीय बच्चा कोरोना से संक्रमित पाया गया। जिससे चिकित्सा विभाग में हड़कम्प मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह बच्चा 14 मई को अपने माता-पिता सहित दो भाई-बहन के साथ सूरत से आया था जिन्हें होम क्वारेंटाइन किया हुआ था। यह सुजानगढ़ के नाथो तालाब क्षेत्र का रहने वाला है जिसका सैम्पल बगडिय़ा अस्पताल में लिया गया था। जिसमें तीन बच्चों में से एक 9 वर्षीय बच्चा पॉजिटिव पाया गया और दोनों बच्चें नेगेटिव पाए गए। वहीं इसके माता-पिता की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इसकी सूचना मिलते ही नाथो तालाब इलाके में प्रशासन ने कफ्र्यू लगा दिया गया है। जानकारी में रहे कि सुजानगढ़ में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 2 है।
Related Posts
डूंगर कॉलेज में विद्यार्थियों पर भांजी लाठियां, पढ़े ख़बर
बीकानेर। रीट 2021 परीक्षा के आरोपों में घिरे राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ रुक्टा…
संविदाकर्मियों को गहलोत सरकार ने दिया तोहफा
जयपुर। राजस्थान के विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदाकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उन्हें बढ़ा हुआ…
बीकानेर : वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा करने के लिए बदल दिए नियम
बीकानेर। कोरोना वैक्सीनेशन के पहले दिन प्रदेश के अधिकांश जिलों में लक्ष्य से पचास फीसदी…
