बीकानेर : युवक पर किया जानलेवा हमला, चार लड़कों ने जान से मारने से नीयत से की फायर, पढ़े खबर

श्रीगंगानगर, चार युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक लड़के को घेरकर जमकर मारा। हमलावरों ने हवाई फायर भी किया। छर्रे लगने से वह घायल हो गया। जिसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। घायल ने गुरुवार शाम मामला दर्ज करवाया। मामला श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, हमले में सुखप्रीत पुत्र राजवंत घायल हो गया। वह गांव मोहनपुरा का रहने वाला है। गुरुवार शाम को गांव दो बी के पास जरूरी काम से गया था। इस दौरान अवतार सिंह, गोरा, सन्नी और सोनू आदि युवकों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सुखप्रीत, अवतार सिंह और उसके साथी आपस में लड़ने लगे। बाद बढ़ने पर अवतार सिंह ने हवाई फायर कर दिया। जिसके छर्रे सुखप्रीत को लगे। जांच अधिकारी एएसआई हरपाल ज्याणी ने बताया कि युवक को शुक्रवार को थाने बुलाया गया है। उससे घटना की जानकारी ली जाएगी। प्रारंभिक तौर पर दोनों पक्षों में किसी पुराने विवाद जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *