बीकानेर : अच्छी खबर की कोरोना के रिकवर हुवे इतने केस, दूसरी रिपोर्ट में आये इतने पोजेटिव

बीकानेर। जिले में कोरोना का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रही है। प्रतिदिन पांच सौ से सात सौ से ज्यादा संक्रमित रिपोर्ट हो रहे है। गुरूवार को जहां पहली लिस्ट में 637 नये मरीज सामने आएं है। वहीं दूसरी रिपोर्ट में 252 नये मरीज रिपोर्ट हुए। इसको मिलाकर गुरूवार को 2788 सैम्पल में से 987 पॉजिटिव केस सामने आएं। वहीं पिछले पांच दिनों में रिकवर होने वालों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। गुरूवार को 889 मरीज ठीक हुए है। गौर करने वाली बात यह है कि 5 मई को 714, 4 मई को सर्वाधिक 869 , 3 मई को 723,2 मई को 791 व 1 मई को 840 ठीक हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *