बीकानेर। सोशल डिस्टेंस की लाख अपील करने के बाद भी नासमझ लोग कोरोना की भयावता को नही समझ रहे है एवं लगातार सोशल डिस्टेंस एवं लाकडाउन के तोड़ कर क्षेत्र की सुरक्षा की साथ खिलवाड़ कर रहे है। शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की दमामी मस्जिद में दोपहर करीब 1.30 बजे नमाज पढऩे के लिए बडी संख्या में दमामी मोहल्ले के लोग जमा हो गए एवं लाकडाउन व सोशल डिस्टेंस की धज्जीयां उडा दी। बाद में सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं इन्हे मस्जिद से निकाल कर खदेड़ दिया। पुलिस कार्यवाही के दौरान कई लोग भाग गए एवं जो हत्थे चढ़े उन्हे थाने लाया गया है। कार्यवाही में सीओ धर्माराम गिला, सीआई सत्यनारयाण गोदारा की अगुवाई में पुलिस टीम ने कार्यवाही की है। पुलिस कार्यवाही के बाद क्षेत्र के जागरूक लोगों ने पुलिस का आभार जताते हुए लाकडाउन की पालना के लिए और सख्ती करने की मांग की है। पुलिस ने चार पांच लोगों को हिरासत में भी लिया है।
Related Posts
बीकानेर : रात के समय घर में सो रहे परिवार पर लिया हमला, हुए तीन घायल
बीकानेर। घर में सो रहे परिवार पर हमला करने की खबर सामने आयी है। घटना…
अभियंता चौधरी ने महिलाओं के कपड़ों में छुपा रखे थे लाखों रुपये, एसीबी ने बरामद किये
बीकानेर। राजस्थान के सीकर जिले की एसीबी टीम ने बीकानेर के नोखा के सार्वजनिक निर्माण…
बीकानेर : मंगल को कोरोना रिपोर्ट आयी अमंगल, आज पहली रिपोर्ट में आये इतने पोजेटिव
बीकानेर। कोरोना का कहर लगातार जारी है। आज मंगलवार को आयी पहली रिपोर्ट में 425…
