बीकानेर। कोरोना संक्रमण के चलते एक ओर जहां चूरू जिले के सात पोजिटिव मरीजों को पीबीएम में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी ओर डूंगरगढ़ के क्वारेटाइन किये जा रहे 14 जमातियों व एक अन्य जमाती सहित सभी 15 कोरोना संदिग्धों को गुरूवार अल सुबह बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय शिफ्ट कर दिया गया है। विदित रहे कि ये 14 जमाती दिल्ली एंव गाजियाबाद से आकर श्रीडूंगरगढ़ में धर्मप्रचार कर रहे थे एवं इन 14 को मस्जिद के बजाय अलग अलग घरों में रह रहे थे। इसी प्रकार 33 दिनों तक कोटा-बूंदी में जमात में शामिल होने के बाद 1 जमाती गत 30 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ आया था। प्रशासन द्वारा इन्हें कोरोना संदिग्ध मानते हुए गुरूवार अल सुबह सभी 15 लोगों को दो एम्बुलैंसों में बीकानेर पीबीएम शिफ्ट करवा दिया गया है। पहले इन सभी को स्थानीय स्तर पर प्रशासन द्वारा बनाए गए आईसोलेशन सेंटर एजी मिशन स्कूल में रखा गया था। स्कूल में चिकित्साकर्मी एवं पुलिसकर्मी की डयूटी भी लगाई गई थी।
Related Posts
श्री बालाजी में होगा श्रीमद् भागवत भव्य कथा का शुभारंभ कल
बीकानेर। श्री बालाजी में 11 नवम्बर को गोलोकवासी पदमाराम जी मांकड़ व श्रीमती गवरादेवी की…
राजस्थान : 3 दिन में दोगुने हो रहे मरीज, 7 दिन में 768% बढ़े केस
राजस्थान में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। राज्य में 7 महीने बाद मंगलवार…
स्काउट-गाइड द्वारा निकाला जाएगा पैदल मार्च
बीकानेर। जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत कोरोना के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार…
