बीकानेर : छोटीकाशी म्यूजिकल ग्रुप संगीतमय कार्यक्रम हुआ आयोजन, देखे खबर

बीकानेर, के छोटीकाशी म्यूजिकल ग्रुप की प्रथम वर्षगांठ पर संगीतमय कार्यक्रम एवं स्नेहमिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समाज सेवी देवकिशन चांडक और रामकिशन आचार्य भी शामिल हुए। इस समारोह में बीकानेर के कई प्रसिद्ध गायक कलाकार शामिल हुए, साथ ही सूरतगढ़, रायसिंहनगर, सांगरिया से भी अनेक कलाकारों ने मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुति देकर समारोह की शोभा बढाई। समारोह में सुनीता मोहता व बालकलाकार पीयूष गहलोत ने अपनी नन्ही प्रस्तुति देकर समारोह में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम के आयोजक ग्रुप के श्याम सांखला, विमल किराडू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालक विक्की सैनी व यशपाल शर्मा ने किया कार्यक्रम में आये सभी आगन्तुओं का स्वागत श्यामदेव किराडू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *