बीकानेर। नगर निगम की लापरवाही के चलते एक बुजुर्ग को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जानकारी मुताबिक पवनपुरी निवासी 59 वर्षीय भोमेन्द्र सिंह सोमवार दोपहर स्कूटी से अपने घर जा रहा था। पीएनटी क्वाटर्स के आगे आवारा सांड ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में घायल भोमेंद्र को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें कि इससे पहले भी इस प्रकार के कई हादसे हो चुके है, लेकिन निगम प्रशासन समस्या पर सुध नहीं ले रहा। जगह-जगह बैठे आवारा पशुओं के कारण हर रोज हादसे हो रहे है। परंतु इनको पकड़ा नहीं जा रहा। कुछ दिन पहले निगम ने पशुओं को पकडऩे का अभियान जरूर चलाया था, लेकिन उसमें भी केवल गायें पकड़ी गई। यह अभियान भी कुछ दिनों तक चला, जो धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में चला गया। अब हालात यह है कि शहर की मुख्य व व्यस्तम सड़कों पर आवारा पशुओं के झुण्ड मिल जाएंगे।