बीकानेर। शहर के लालगढ़ क्षेत्र में रेलवे अस्पताल के पीछे न्यू रेलवे कॉलोनी में आज शाम एक क्वार्टर में अचानक आग गई। जिससे उठे धुएं को देखकर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरा का माहौल गया। हालांकि इसकी सूचना मिलने पर मुरलीधर व्यास नगर स्थित अग्रिशमन केन्द्र से एक दमकल मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। दमकल फायरमैन दिनेश सिंह ने बताया कि हमें शाम 4.45 पर सूचना मिली कि रेलवे अस्पताल के पीछे क्वार्टर में आग गई है। इस पर मौके पर पहुंचकर देखा तो रसोई में दो सिलेण्डरों ने आग पकड़ ली। जिस पर काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। इस घटना से घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
Related Posts
मुरली मनोहर धोरे पर होगी श्रीभक्तमाल की कथा,पोस्टर का हुआ विमोचन
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। भक्तमाल कथा आयोजन समिति की ओर से श्रीरामानंदीय वैष्णव परम्परान्तर्गत श्रीमदजगद्गुरु मलूकपीठाधीश्वर पूज्य…
डिग्गी में डूबने से एक बालक की मौत
बीकानेर। जिले के पूगल थाना क्षेत्र के खेत में पानी की डिग्गी में डूबने से एक…
जमीअत उलमा बीकानेर प्लाज़्मा डोनेट अभियान के तहत मोहसिन गौरी बने 43वें डोनर
देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। जमीअत उलमा बीकानेर की प्रेरणा से मोहसिन गौरी ने पीबीएम हॉस्पिटल…
