बीकानेर। मारपीट करने और महिला की स्त्रीलज्जा भंग करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट थाने में पीडि़ता ने पुलिस लाईन के सामने रहने वाले नन्दू तंवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना माली मौहल्ला टूंटी स्टेंण्ड के पास 9 दिसम्बर की सुबह दस बजे के आसपास का है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वह नित्यकर्म से मंदिर जा रही थी। इसी दौरान आरेापी आ धमका और मकान नाम करवाने का कहकर उससे झगड़ा करने लगा। इस दौरान आरोपी ने महिला को गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दी और मारपीट की। आरोपी यहीं नहीं रूका और महिला की बेईज्जती के नियत से कपड़े फाड़ दिए। इस मारपीट में महिला के गले और हाथों में चोटे लग गयी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
नाबालिग लड़की का यौन शोषण, चाइल्ड हेल्पलाइन में शिकायत के बाद 2 भाइयों समेत 4 नामजद
अबोहर में एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है…
फांसी के फंदे पर झूला युवक
बीकानेर। नापासर थाना इलाके के किलचू देवडान में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर…
दिल्ली पुलिस का बड़ा अफसर बताकर 3 दिन तक VIP सुरक्षा लेने वाला निकाला फर्जी, पढ़े पूरी खबर
जयपुर। खुद को दिल्ली पुलिस का एक बड़ा अफसर बताकर एक युवक की ओर से…
