बीकानेर। कोरोना वायरस को लेकर एक ओर राज्य व पूरे देश में हाहाकार के हालात है। वहीं दूसरी ओर पुलिस की सतर्कता के चलते बीकानेर में अलग अलग राज्यों के 58 लोग ट्रोले में जाते हुए पकड़े गये है। जानकारी के अनुसार जामसर पुलिस थाना क्षेत्र में टोल नाके पर थानाधिकारी गौरव खिडिय़ा ने सतर्कता दिखाते हुए एक त्रिपाल से ढका हुआ एक ट्रोले को रूकवाकर जांच की तो हैरान करने वाला नजारा सामने आया। इस ट्रोले 58 लोग भरे हुए थे। पुलिस ने तुरंत सभी लोगों को हिरासत में लेते हुए पुलिस थाने ले गई। फिलहाल सभी लोगों की स्क्रीनिंग करवाई जा रही है। थानाधिकारी गौरव के अनुसार ये ट्रक पंजाब क्षेत्र का है जो कि गुजरात से आ रहा था।
Related Posts
मुफ्त यात्रा में अटका हजारों रोडवेज कर्मियों का वेतन
बीकानेर. राज्य सरकार की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों को मुफ्त यात्रा कराने…
बीकानेर : दो पक्षों द्वारा आपस में मारपीट, गाली गलोच कर किया जानलेवा हमला, देखें खबर
बीकानेर। दो पक्षों द्वारा आपस में मारपीट करने के मामले सामने आए है। इस सम्बंध…
पैपा के प्रदेश समन्वयक ने शिक्षामंत्री से मिलकर गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं की लंबित वाजिब समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु की मांग
गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बोर्ड व विभाग के अधिकारियों…
