बीकानेर : जेल मेंं एक ही कैदी के पास 3 मोबाइल मिले, इसका जिम्मेदार कौन

बीकानेर। जेल में तलाशी के दौरान एक कैदी के पास तीन मोबाइल फोन मिलने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद हनुमानगढ़ की जिला जेल में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने कैदी के कब्जे से तीनों मोबाइल फोन जब्त करते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया है। इस सम्बंध में जंक्शन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जेल परिसर में बनी बैरकों में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान जेल में बंद कैदी सुभाष पुत्र विनोद निवासी मल्लड खेड़ा के पास से तीन मोबाइल फोन मिले। इस पर मुख्य प्रहरी विकास कुमार ने मोबाइल फोन और सिमकार्ड जब्त करते हुए कैदी सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। गौरतलब है कि इससे पहले भी जिला जेल में मोबाइल और नशीले पदार्थ पदार्थ मिल चुके हैं। इस मामले में पुलिस ने आशंका जताई है कि मोबाइल फोन दीवार के ऊपर से फेंके गए होंगे। बाद में आरोपी कैदी ने इनको अपनी बैरक में रख लिया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *