जयपुर। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की प्रबल संभावना है, जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक तापमान में 3 से 5 डिग्री गिरावट आ सकती है। इसके बाद 14 से 15 फरवरी को तापमान एक बार फिर से चढ़ सकता है।
राजस्थान में जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार आज यानी शनिवार से एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की प्रबल संभावना है, जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक तापमान में 3 से 5 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद 14 से 15 फरवरी को तापमान एक बार फिर से चढ़ सकता है।मौसम केंद्र के अनुसार वर्तमान में वर्तमान में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 48 घंटों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस वृद्धि दर्ज हुई है। हालांकि, अब इसमें फिर से बदलाव आएगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
पिछले कुछ दिनों से तापमान बढऩे के बाद भी सुबह और शाम की सर्दी महसूस हो रही है। अब 11 व 12 फरवरी से एक बार फिर उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इससे सुबह शाम की सर्दी और तेज महसूस होगी। एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। राहत 18 फरवरी के बाद ही मिलती नजर आ रही है।तापमान में आए बदलाव के साथ लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। दिन में धूप काटने लगी है वहीं सुबह शाम ठंड का असर जरूर है। इस बीच, तापमान बढऩे के साथ ही मोयला, चेपा या एफिड का भी प्रकोप बढ़ गया है। दुपहिया वाहन सवारों व राहगीरों को भी चलने में परेशानी आ रही है। पूरे दिन लोग आंखों से मच्छर निकालते नजर आते हैं। मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ होने और तापमान बढऩे से धीरे-धीरे मार्च तक चेपा मच्छर का प्रकोप बढ़ता जाएगा।