देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर।भारत-पाक सीमा पर खाजूवाला क्षेत्र में पाकिस्तान की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए सीमा सुरक्षा बल की 114वीं वाहिनी ने 2 किलो हेरोइन को जब्त किया हैं। बताया जा रहा है कि सीमा पार ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी करवाई जा रही थी। फिलहाल बीएसएफ की सूचना पर मौके पर पहुंची खाजूवाला पुलिस ने अवैध हेरोइन के पैकेट अपने कब्जे में लिए और आगे की कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार खाजूवाला से लगते पाक बॉर्डर पर स्थित संग्रामपुर बीओपी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने केवाईएम गांव स्थित खेत में यह कार्रवाई की। बीएसएफ की इस कार्रवाई के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर खाजूवाला सीओ विनोद कुमार और थानाधिकारी अरविन्दसिंह शेखावत मौके पर पहुंचे और वहां मुआयना किया। खाजूवाला पुलिस ने अवैध बरामद हेरोइन के पैकेट अपने कब्जे में लिए और आगे की कार्रवाई शुरू की।फिलहाल इस प्रकरण में पुलिस एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी। बरामद अवैध हेरोइन की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार के अनुसार करोड़ों रुपए आंकी गई है।गौरतलब है कि वर्ष, 2021 में भी सीमा सुरक्षा बल ने पाक सीमा के नजदीक बड़ी कार्रवाई कर 56 किलो हेरोइन बरामद की थी। इस मामले में नारकोटिक्स एजेंसी ने कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।
Related Posts
स्टेशन पर कर रहा चोरी, लोगो ने दबोचा किया पुलिस के हवाले
बीकानेर। जिले के महाजन में रेलवे स्टेशन पर सामान चोरी करने की फिराक में एक जने…
बी के स्कूल के पास नकाबपोशों ने एक को पीटा
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर।शहर में अपराध दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे है। हालात यह है कि…
मंडी से गांव जाते समय रोककर 35 लाख रुपए लूटे, हाइवे पर नाकाबंदी
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ की कृषि उपज मंडी के व्यापारी के साथ सोमवार की शाम लूट…
