महाजन। कस्बे से गुसाईना जाने वाली लिंक रोड पर बाइक फि़सलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसका पीबीएम हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुसाईना निवासी रुघाराम पुत्र किशनाराम जाट अपने गांव से महाजन आ रहा था। महाजन से करीब दो किमी पहले बाइक के आगे अचानक गाय आ गई। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई । जिसमें बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल के लिए रैफर कर दिया। सायं को घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के शव का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Related Posts
फायरिंग के मामले में आरोपी को बीकानेर जेल से गिरफ्तार किया
बीकानेर। मकान के बाहर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक…
चलते टैकर में लगी आग, मचा हड़कंप
बीकानेर। जिले के नाल थाना क्षेत्र एक चलते टैकर में आग लग गई। नाल पुलिस…
घर पर फायरिंग कर घर के बाहर खड़े वाहनों को तोड़ा, मामला दर्ज
बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र के पुलिस लाईन चौराहे के पास कुछ युवकों द्वारा…
