बीकानेर। पति के सामने पत्नी से दुष्कर्म करने का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट व मादलिया तथा रुपये छीनकर ले जाने का मामला नोखा पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। इस संबंध में पीडि़ता के पति ने एक नामजद व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी का आरोप है कि 30 अक्टूबर 2020 को बाड़मेर जिले के बलवाण बायतु निवासी सोनाराम सांसी ने उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिये तथा दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके व उसकी पत्नी के साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की तथा पत्नी के गले से सोने का मादलिया व रुपये छीनकर ले गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ धारा 323, 341, 354क, 382 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई श्रवण कुमार को सौंपी गई है।
Related Posts
बलात्कार का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बीकानेर/ श्रीगंगानगर। चूनावढ़ थाना इलाके में सोमवार दोपहर को घर में घुसकर एक दस साल की…
बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र के चौतिना कुंआ के पास एक बुजुर्ग ने अपने…
युवक पर फायरिंग के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में युवक पर फायरिंग के मामले में पुलिस…
