बीकानेर। भ्रष्टाचारियों पर एक्शन मोड़ पर कार्रवाई कर रही एसीबी की टीम ने आज पुलिस थाना कोटडी के सहायक उप निरीक्षक को ट्रैप किया हैं। यह कार्रवाई भीलवाड़ा के कोटडी थाने के एएसआई पर की गयी हैं। एसीबी ने मुकदमें में एफआर लगाने के एवज में ली जा रही पांच हजार की रिश्वत के साथ एएसआई मथुरा सिंह को रंगे हाथों ट्रेप किया हैं। सूचना के आधार पर एसीबी के एएसपी पृथ्वीराज सिंह चारण ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। उल्लेखनीय है कि बीते एक महीने से भी ज्यादा समय से एसीबी भ्रष्टचारियों केे खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हैँ। इस कड़ी में भ्रष्टाचार करते हुए रिश्वत लेेने के एक मामले में बांरा कलक्टर इन्द्रसिंह राव जेल में है।
Related Posts
कांग्रेस ने उम्मीदवारों को किया इशारा, नामांकन भरने की तैयारी में जुटे प्रत्याशी
बीकानेर। एक ओर जहां भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा…
बीकानेर : 62 सैम्पलों की आई रिपोर्ट, पढ़े खबर
बीकानेर। कोरोना से जीत की जंग लड़ रहे जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग ने जीत की…
बीकानेर : अरोड़ा के निधन पर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन के सान्निध्य में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी, पढ़े खबर
बीकानेर, जिला उद्योग संघ परिसर में अलग अलग एसोसिएशन से जुड़े उद्यमियों व प्रशासनिक अधिकारियों…
