बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना ने अवैध पिस्टल व अवैध शराब बेचते एक जने को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस स्पेशल टीम के प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक ईश्वर सिंह के निर्देशन में टीम सदस्यों जय कुमार उनि.,धारा सिंह कानि ,बिट्टू कुमार कानि,मुकेश कानि.,श्रीराम कानि,गोगराज कानि ,पुनम डीआर व साईबर सैल में कार्यरत दलीप कानि की आसूचना व सहयोग से देर रात थाना नयाशहर में प्रशिक्षणाधीन जनरैल सिंह आर.पी.एस.(प्रो.) मय टीम ने कार्यवाही करते हुए विश्वनाथ मन्दिर के पास करमीसर रोड पर देवेन्द्र विश्नोई पुत्र रामरतन विश्नोई उम्र 21 साल निवासी काशी विश्वनाथ मन्दिर के पास करमीसर रोड के कब्जे से एक अवैध पिस्टल व 252 पव्वे देशी शराब के व 5560 रुपये अवैध शराब की बिक्री से प्राप्त को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा अवैध पिस्टल व शराब किससे खरिदी गई इस संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं ।
Related Posts
फरार लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बीकानेर में चढ़ा पुलिस के हत्थे
देवेन्द्रवाणी न्यूज़,बीकानेर।हरियाणा के गुरुग्राम में दो जनों की हत्या करके फरार हुए एक युवक को…
सूने मकान से सोने के जेवरात ले गए चोर
बीकानेर । श्रीडूंगरगढ़ में लूट व ठगी के साथ अब चोरी की घटनाएं भी बढ़…
स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, दो गुटों में मारपीट
बीकानेर। स्कूली छात्रा के साथ छेडछाड़ पर दो गुटों में आपसी भिड़त हो गई। जिससे कई…
