बीकानेर/ कोलायत( धर्मेश पुष्करणा )। अपने घरों तक पहुंचने के लिए कोलायत से बीकानेर के लिए निकले 16 श्रमिकों को कोलायत उपखण्ड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर ने बस के माध्यम से बीकानेर रेलवे स्टेशन तक भिजवाया। जानकारी में रहे बीकानेर से आज रात चलने वाली श्रमिक ट्रेन के माध्यम अपने घरों तक पहुंचने के लिए कोलायत से 16 श्रमिक साधन की तलाश में भटक रहे थे। इस दौरान कोलायत उपखण्ड अधिकारी तक सूचना मिलने पर उन श्रमिकों को बीकानेर रेलवे स्टेशन तक भिजवाने के लिए बस की व्यवस्था की गई। जिससे वह 16 श्रमिक बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस पर श्रमिकों ने कोलायत उपखण्ड अधिकारी का आभार जताया। पत्रकार धर्मेश पुष्करणा ने देवेन्द्र वाणी को बताया कि सभी श्रमिकों को बस से बीकानेर रवाना करने से पूर्व उपखण्ड अधिकारी प्रदीप चाहर द्वारा सभी श्रमिकों की स्क्रीनिंग करवाई गई है।
Related Posts
चोरों ने दूकान की खिड़की तोड़कर की लाखों की चोरी फिर दूकान को लगा दी आग
बीकानेर। जिले के बज्जू कस्बे से 12 किलोमीटर दूर मुख्य नहर आरडी 961 स्थित एक…
मौसम : बीकानेर सहित इन जिलों के लिए येलो अलर्ट,पढ़े
जयपुर। राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी भाग में बादल छा चुके हैं और चंद घंटों…
दुकानदारों के लिए आये ये आदेश, सोमवार से इस समय खोल सकते है दुकाने, पढ़े
बीकानेर। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को लेकर राज्य सरकार ने अब दुकानों को खोलने…
