बीकानेर । बीकानेर एसीबी की टीम ने आज एक बड़ी कार्यवाही करते हुए जमीन के नामांतरण एवज में 4 हजार की रिश्वत राशि लेते एक पटवारी को ट्रैप किया। एसीबी निरीक्षक दिलीप खत्री ने बताया कि परिवादी सदाराम ने अपने पुत्रवधू सीता के नाम से उड़सर ग्राम में 1 बीघा जमीन खरीद की थी जिसका इंतकाल दर्ज करवाने की एवज में पटवारी विकास मीणा ने 4 हजार की रिश्वत राशि की मांग की। इसकी सूचना परिवादी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी जिसके बाद आज टीम ने कार्रवाई करते हुए नोखा तहसील परिसर में पटवारी विकास मीणा को एक प्लास्टिक की थैली में रिश्वत लेते ट्रैप किया। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Related Posts
मारपीट कर रूपये छीने, आरोपी गिरफ्तार
देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। मारपीट कर रूपए छीनने के मामले में एक और आरोपी को…
ऑनलाइन किया सिस्टम, पर काम का अंदाज वहीं पुराना
बीकानेर। ड्राइविंग लाइसेंस यानी वाहन चलाने का अधिकार। यूं दावा ऑनलाइन और बेहद सरल प्रक्रिया…
चाकू से जानलेवा हमला, युवक घायल
बीकानेर। नयाशहर थाना इलाके के बाबूलाल फाटक के पास एक युवक पर रात को प्राण घातक…
