देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। दिल्ली एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी रिकॉर्ड जीत का जश्न बीकानेर में भी मनाया गया। यहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुनीत ढाल के नेतृत्व में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाइयां बांटकर तथा ढोल नगाड़ों पर नृत्य कर खुशी का इजहार किया। कलेक्ट्रेट परिसर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जमकर थिरके। इस मौके पर पुनीत ढाल ने कहा जनता काम करने वालों को वोट देती है,बदनाम करने वालों को नहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी अब राजस्थान में सरकार बनाने जा रही है। जीत के जश्न कार्यक्रम में खुशाल पंवार,रितिक पंडित, इमरान खान, मनीष शर्मा, जाकिर हुसैन, शारदा पन्नू,जितेंद्र ढाल,उषा चौधरी,जेठाराम सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
बीकानेर: आज फिर दो अंको में आये कोरोना पॉजिटिव, इन इलाकों से आये संक्रमित
बीकानेर, बीकानेर में आज फिर कोरोना के आंकड़े ने उछाल मारी है। बीते एक सप्ताह…
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2019 का प्रोविजनल परीक्षा परिणाम जारी
बीकानेर। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2019 का 18 जनवरी 2020 के तहत तीसरी बटालियन आरएसी बीकानेर…
बीकानेर: पर्दे ठीक करने गए कारीगर के साथ व्यापारी पिता-पुत्र ने की मारपीट, मामला दर्ज
बीकानेर के जस्सूसर गेट क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान पर पर्दे ठीक करने पहुंचे कारीगर के…
