• Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Search
Devendravani
  • Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Home अन्य शहर से निकला ऊंट गाड़ों का काफिला बना चर्चा का विषय,जाने क्यों
  • अन्य
  • बीकानेर

शहर से निकला ऊंट गाड़ों का काफिला बना चर्चा का विषय,जाने क्यों

By
devendravaniadmin
-
January 30, 2023
Share on Facebook
Tweet on Twitter

देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। मरुप्रदेश बनाने की मांग को लेकर श्रीगंगानगर जिले से शुरू हुई ऊंट यात्रा सोमवार को बीकानेर पहुंची। ऊंट गाड़ों पर सवार होकर आएं समर्थकों ने मरूप्रदेश निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की। मरुप्रदेश निर्माण मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जयवीर गोदारा ने बताया कि किसान आंदोलन में 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गए थे। उनकी याद में और नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य पर मरुप्रदेश निर्माण को लेकर यात्रा की शुरुआत की गई है। यात्रा 40 दिन में 700 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर 28 फरवरी को जयपुर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि मरुप्रदेश निर्माण मोर्चा पिछले 13 सालों से पश्चिमी जिलों का अलग प्रदेश बनाने को मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है। गोदारा ने बताया कि मरुप्रदेश निर्माण मोर्चा साल 2009 में भी बीकानेर से जयपुर तक हजारों ऊंट गाडिय़ों के साथ यात्रा कर चुका है। इस बार पहले वाली यात्रा से बड़ी यात्रा होगी। ये यात्रा पांच जिलों और 22 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी।यात्रा संयोजक मनिन्द्रसिंह मान ने बताया कि यह महायात्रा 13 जिलों का अलग राज्य बनाने, किसानों की 33 जिन्सों को एमएसपी की गारंटी कानून बनवाने, बॉर्डर के एरिया को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने, टोल मुक्त राज्य, आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट और किसानों को मुफ्त बिजली दिलवाने, आम आदमी को आत्मरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस जारी करवाने, सैनिक प्रदेश होने पर सैनिकों के परिवारों को सुरक्षा की गारंटी कानून बनवाने, किसान को जमीन का मालिकाना हक दिलवाने, बुजुर्गों को 3000 रुपए बुढ़ापा पेंशन, बेरोजगारों को 10 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता, पेपर माफियाओं, नदी बजरी माफिया और खनिज माफियाओं के खिलाफ टाडा जैसा कानून बनवाने, लड़कियों को पीएचडी तक शिक्षा मुफ्त दिलवाने, शेखावाटी नहर की बजट में घोषणा समेत 33 सूत्रीयों मांगों को लेकर निकाली जा रही है। जयपुर पहुंचकर इन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

SHARE
Facebook
Twitter
  • tweet
Previous articleबुजुर्ग का मिला शव,नहीं हुई पहचान
Next articleरांका ने इन कार्मिकों के लिये उठाई आवाज,ये रखी मांग
devendravaniadmin

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

सियाणा भैरू के लिए पैदलयात्री आज होंगे रवाना, कोलकता से भैरू भक्त बर्मन पहुंचे बीकानेर

विधि विधान से शुरू हुआ पंचकुंडीय महायज्ञ

मेरी माटी, मेरा देश अभियान के साथ मनाया आजादी का पर्व

Latest News

सियाणा भैरू के लिए पैदलयात्री आज होंगे रवाना, कोलकता से भैरू...

devendravaniadmin - September 19, 2023
0
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर शहर से 54 किलोमीटर दूरी पर स्थित सियाणा भैरव जी के लिए पैदल यात्रा आज बीकानेर से प्रारंभ होगी।...

विधि विधान से शुरू हुआ पंचकुंडीय महायज्ञ

September 18, 2023

मेरी माटी, मेरा देश अभियान के साथ मनाया आजादी का पर्व

September 17, 2023

बीकानेर पश्चिम में भाजपा में कर्मचारी नेता की बहार तो जमीनी...

September 5, 2023

वसुंधरा राजे के साथ दिखे कांग्रेस के ये नेता, चर्चाओं का...

September 5, 2023
© Copyright @ devendravani.com | All Rights Reserved WEBSITY
Join Whatsapp