देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र के 20 बीडी गांव में रविवार दोपहर को आई बारात में एक युवक ने शादी में ही खड़े एक 22 वर्षीय युवक को ईंट मार दी। जिसकी वजह से वह घायल हो गया। परिजनों के की ओर से घायल युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया। जिसके बाद डॉ. पुनाराम रोझ व नर्सिंग कर्मियों ने प्राथमिक उपचार कर बीकानेर रेफर कर दिया। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।सब इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह ने बताया कि 20 बीडी गांव में रविवार दोपहर को 9 पीएसटी रावला से बारात आई थी। इसी बारात में कुछ युवक आपस में उलझ रहे थे। इन युवकों के बीच बचाव करने आए लड़की पक्ष के 22 वर्षीय नंदलाल पुत्र सतपाल नायक 20 बीडी निवासी ने बीच-बचाव किया तो बारात में आए एक युवक ने पास में पड़ी ईट उठाकर उसके मार दी। जिसकी वजह से वह घायल हो गया। ईंट मारने के बाद बराती युवक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गए। घायल युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खाजूवाला में प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद उसे बीकानेर पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की है।
Related Posts
चोरों ने नागरी भण्डार में की सेंधमारी, नगदी व अन्य सामग्री चोरी, पढ़े
बीकानेर। शहर में पिछले कुछ दिनों से चोरों के हौंसले बुलंद हो चुके है कि वह…
5 दिन नो शटडाउन,नो पावर कट ऊर्जा मंत्री खुद कर रहे मॉनिटरिंग
जयपुर। दीपावली के त्योहार पर प्रदेशभर में रोशनी की सजावट हो गई है। लेकिन बिजली…
घटिया फर्नीचर लगाकर धोखाधड़ी को लेकर डॉक्टर ने मामला दर्ज करवाया
बीकानेर। एक चिकित्सक ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोटगेट थाना पुलिस ने दो जनों…
