बीकानेर। कोरोना संक्रमण के चलते एक ओर जहां चूरू जिले के सात पोजिटिव मरीजों को पीबीएम में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी ओर डूंगरगढ़ के क्वारेटाइन किये जा रहे 14 जमातियों व एक अन्य जमाती सहित सभी 15 कोरोना संदिग्धों को गुरूवार अल सुबह बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय शिफ्ट कर दिया गया है। विदित रहे कि ये 14 जमाती दिल्ली एंव गाजियाबाद से आकर श्रीडूंगरगढ़ में धर्मप्रचार कर रहे थे एवं इन 14 को मस्जिद के बजाय अलग अलग घरों में रह रहे थे। इसी प्रकार 33 दिनों तक कोटा-बूंदी में जमात में शामिल होने के बाद 1 जमाती गत 30 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ आया था। प्रशासन द्वारा इन्हें कोरोना संदिग्ध मानते हुए गुरूवार अल सुबह सभी 15 लोगों को दो एम्बुलैंसों में बीकानेर पीबीएम शिफ्ट करवा दिया गया है। पहले इन सभी को स्थानीय स्तर पर प्रशासन द्वारा बनाए गए आईसोलेशन सेंटर एजी मिशन स्कूल में रखा गया था। स्कूल में चिकित्साकर्मी एवं पुलिसकर्मी की डयूटी भी लगाई गई थी।
Related Posts
क्यों नहीं कम हो रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, केंद्र व राज्यों के ‘पहले आप पहले आप’ में पिस रही जनता, पढ़े
बीकानेर। एक तरफ जनता कोरोना से त्रस्त हो चुकी है वही दूसरी ओर केंद्र व…
पूर्व प्रतिपक्ष नेता ने महापौर पर साधा निशाना,दो वर्ष के कार्यकाल को बताया फेल
बीकानेर। नगर निगम बीकानेर के आज दो वर्ष पूरे हो गये। इन दो वर्षों…
बेटे की शादी के लिए जुटाया सामान पर हुवी चोरी
रतनगढ़। वार्ड 28 में रात 11 बजे के बीच मकान का ताला तोडक़र बेटे के शादी…
