बीकानेर। जिले में भी कोरोना के संदिग्ध लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर जहां चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन खासा सतर्क है। शनिवार को छत्तरगढ़ में दो संदिग्ध मिले है। जिन्हें पीबीएम रैफर कर दिया गया है। ये दोनों जने उत्तरप्रदेश से शुक्रवार रात ही बीकानेर पहुंचे थे। जिन्हें सर्दी जुकाम के साथ साथ तेज सिर दर्द की शिकायत थी। इन्हें स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया। जिन्होंने दोनों को संदिग्ध मानते हुए पीबीएम के लिये रैफर कर दिया। जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने आमजन से अपील की है कि वे घरों से बाहर न निकलें। अगर आवश्यक कार्य को लेकर निकल भी रहे है तो मास्क लगाकर निकलें ताकि कोरोना से बचाव किया जा सके।
Related Posts
ज्वैलर्स की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना,लाखों का माल ले उड़े
बीकानेर। जिले में चोर पुलिस के लिये चुनौती बने हुए है। आएं दिन चोर चोरी…
युवा पशु चिकित्सकों व रिसर्चर की अनूठी पहल
बीकानेर, वेट्स वर्ल्ड वेलफेयर सोसाइटी व भारतीय सामाजिक आधारभूत परिवर्तन कार्यक्रम (राष्ट्रव्यापी अभियान) के अंतर्गत…
बीकानेर : वैक्सीनेशन से जुडी आई ये खबर
बीकानेर। जिले में शनिवार को 18+ वालों का टीकाकरण नही किया जाएगा इस सम्बंध में…
