बीकानेर। संभाग के राजियासर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तश्करी करते एक जने को धर दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर हरियाणा नंबर की होडा सिटी कार से करीब एक क्विंटल डोडा पोस्त व बीस हजार ट्रोमाडोल टेबलेट बरामद की है। एसएचओ सुरेश कस्वां की अगुवाई में कई गई कार्यवाही में पुलिस ने सादुलशहर निवासी सतवीर सिंह को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह अवैध मादक पदार्थ विक्रय के लिये ले जाया जा रहा था। कार्यवाही में कास्टेबल आत्माराम,दुर्गादत्त,गजराज,रमेश कुमार व विनोद कुमार शामिल रहे।
Related Posts
जामसर थानाधिकारी पर लगे अवैध वसूली आरोप
बीकानेर। जिले के जामसर पुलिस थानाधिकारी पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। यह…
युवक के थैले से डेढ़ लाख रुपये किये पार
बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में बनी बैक में एक व्यक्ति रुपये जमा करवाने…
श्मशान गृह में दिन दहाड़े चोरी
बीकानेर। श्री बीकानेर (मोक्षधाम) में गुरुवार को दिन दहाड़े लगातार तीन दिनों में दूसरी बार…
