बीकानेर। राजकीय महारानी महाविद्यालय में एक ही छात्र संगठन के दो गुट पूर्व मंत्री के आमने सामने हो गये। जिससे माहौल गर्मा गया और एक बारगी अफरा तफरी मच गई। मामला छात्र संघ कार्यालय के उद्घाटन अवसर का था। जब एनएसयूआई की निर्वाचित प्रतिनिधि द्वारा समारोह के दौरान जमकर हंगामा किया गया। इस निर्वाचित प्रतिनिधि का आरोप था कि उसका नाम निमंत्रण पत्र में नहीं छपवाया गया। जिसको लेकर जब कार्यक्रम में शिरकत करने आए पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल व विधायक गोविन्दराम मेघवाल के सामने इस छात्रा प्रतिनिधि ने अपने समर्थकों के साथ हंगामा किया और उद्घाटन करने नहीं दिया गया। बाद में किसी तरह मामला शांत करवाया गया।
Related Posts
सीएम गहलोत बोले- फिलहाल लॉकडाउन नहीं, लापरवाह दिखे तो होगी सख्ती,पढ़े
जयपुर। कोरोना संक्रमण की की रफ्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं कोविड प्रोटोकॉल…
बीकानेर : सतर्क रहे, यही हाल रहे तो फिर लग सकता है लॉकडाउन, देखे वीडियो
बीकानेर। शहर में कोरोना का आंकड़ा नीचे जाने लगा हो लेकिन, हमें सतर्क रहना भी…
डाॅ. शिशिर शर्मा बने डूंगर काॅलेज के प्राचार्य
बीकानेर। डाॅ. शिशिर शर्मा ने सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय के पद पर…
