बीकानेर। जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। जिससे युवक का शरीर जल गया। घटना के उपरान्त झुलसे हुए युवक को स्थानीय उप स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पीबीएम के लिये रैफर कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से परेशान 9 केएलडी कुंडल के रहने वाले रोहिताश मेघवाल ने बुधवार सुबह अपने पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस हादसे में वह करीब 30 प्रतिशत झुलस गया। झुलसी हालत में परिजन उसे उपस्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां से चिकित्सकों ने ट्रोमा सेन्टर भेज दिया। फिलहाल रोहिताश का इलाज चल रहा है।
Related Posts
आज रह सकता है ऐसा मौसम, बीकानेर सहित इन जिलों में येलो अलर्ट…
देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को भी प्रदेश के कई…
इशिता अरोड़ा को मिला राष्ट्रीय रत्न अवार्ड 2020
बीकानेर। बीकानेर की लाडली कही जाने वाली इशिता ने एक बार फिर बीकानेर का नाम रोशन…
युवक को चढा कीटनाशक, हुआ बेहोश, उपचार के दौरान मौत
बीकानेर। सूडसर गांव की रोही में कीटनाशक छिड़काव कर रहा एक युवक अचानक बेहोश हो…
