बीकानेर। लूणकरनसर तहसील के महाजन गांव में एक युवक ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाले शेरसिंह राजपूत के पुत्र जयसिंह ने देर रात्रि को कमरे में पंखे पर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जयसिंह के छोटे भाई के तीन पहले बच्चा हुआ। जिसको देखने के लिये जयसिंह की पत्नी उसे देखने के लिये रविवार को गई हुई थी। रात को घर कमरे में जयसिंह अकेला था। सुबह जब परिवार वालों ने आवाज लगाई। जयसिंह जब नहीं उठा तो परिवार वालों ने कमरे को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गये। जयसिंह को कमरे में लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव को उतारकर शव को मोर्चरी में रखवाया है। फांसी लगाने का कारण जयसिंह मानसिक रूप से परेशान होना बताया जा रहा है।
Related Posts
14800 लीटर अवैध मिलावटी डीजल जब्त, पंपसेट व 4 पिकअप भी पकड़ी
चूरू/सादुलपुर। पुलिस ने बुधवार रात कस्बे में खेमाणा रोड के पास रीको एरिया में स्थित…
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। जिले के सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या…
