कांग्रेस ने कोटगेट पर किया प्रदर्शन

बीकानेर। . कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश में दुव्र्यवहार को लेकर रविवार सुबह जिला कांग्रेस शहर की ओर से कोटगेट के सामने प्रदर्शन किया गया।शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुटे और यूपी पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाए।आक्रोश प्रदर्शन के दौरान गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की महासचिव शांतिपूर्ण एक पीडि़त से मिलने जा रही थी। इससे डरी भाजपा की योगी सरकार के इशारे पर पुलिस ने प्रियंका गांधी को रोका और दुव्र्यवहार किया। प्रदर्शन के दौरान पुतला भी फूंका गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *