बीकानेर । सड़कों पर दौडऩे वाली वाहनों के खिलाफ संभाग स्तरीय विशेष चैकिंग अभियान की शुरुआत रविवार से हुई। पांच जनवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत वाहनों से अनाधिकृत छेड़छाड़, शीशों पर काली फिल्म और बिना नंबरी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। गंगाशहर थानाप्रभारी सुभाष बिजारणिया ने बताया कि एरिया में वाहनों की जांच करते हुए 14 गाडिय़ों से काली फिल्म हटाकर व 16 वाहनों के आगे व पीछे लगे गार्टर हटवाते हुए चालान किए गए। दो बिना नंबरी वाहनों को सीज किया गया। उन्होंने बताया कि बीकानेर संभाग आईजी जोस मोहन ने आदेश पर यह अभियान शुरू किया गया है। चैकिंग के दौरान वाहनों से अनाधिकृत छेड़छाड़ करने वाले दुकानदारों/मिस्त्रियों को चिन्हित कर समझाया जाएगा। वहीं इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन होगा तो कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
निगम की शह पर शहर में हो रहे है अवैध निर्माण
बीकानेर। भाजपा का नया बोर्ड बने अभी चंद दिन ही गुजरे हैं, कि शहर में…
भाई ने ससुराल पक्ष पर करवाया बहन की हत्या करने का मामला
बीकानेर । नयाशहर थाना क्षेत्र के मुक्ताप्रसाद कॉलोनी में रात को एक विवाहिता ने फांसी…
टी.बी.की दवा का नियम विरूद्ध का विक्रय जिला कलक्टर ने पकड़ी अनियमियता
बीकानेर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने सोमवार शाम को पीबीएम अस्पताल के सामने स्थित…
