बीकानेर। जिले में शनिवार को दो अलग अलग हादसों में दो जनों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार जैसलमेर रोड पर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सारण पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर रवाना हुए इस युवक को पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि यह मृतक नाल निवासी हरिराम सांसी था। वहीं दूसरी ओर लूणकरणसर थानान्तर्गत ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार लूणकरणसर स्टेशन के पास की घटना बताई जा रही है। हांलाकि मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हुई है।
Related Posts
नाबालिग बच्ची को बनाया अपनी हवस का शिकार
बीकानेर। जिले के लूणकरणसर तहसील में 8 साल की बालिका से बलात्कार करने के आरोप…
एलपीजी गोदाम के अंदर खड़े वाहन में लगी आग, बड़ा हादसा टला
बीकानेर। बीकानेर के खाजूवाला में एलपीजी गैस सिलेंडर गोदाम में बड़ा हादसा हो सकता था।…
फांसी के फंदे पर झूला युवक
बीकानेर। नापासर थाना इलाके के किलचू देवडान में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर…
