बीकानेर। गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे ट्रैक पर मिले व्यक्ति के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक के परिजन सोशल मीडिया के जरिए कोलायत पुलिस थाने पहुंचकर शव की शिनाख्त की। जिसके बाद मृतक के भाई कोटड़ी निवासी माधुराम पुत्र भगाराम ओड ने गजनेर पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि करीब पांच-छह बजे रामलाल (मृतक) घर पर नहीं मिलने के कारण परिवारजनों ने तलाश की। लेकिन कहीं पर रामलाल का पता नहीं चल पाया था। परिवादी ने बताया कि बाद में वाट्सएप पर रेल से एक आदमी कट जाने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस थाने पहुंचे। जहां मृतक की फोटो देखने पर पता चला कि मृतक उसका भाई रामलाल है। परिवादी ने बताया कि रामलाल मानसिक रोगी था इसी कारण बिना सोचे-समझे घर से बिना बताए निकलकर इंदो का बाला के पास रेलवे पटरी पर चला गया था। जिस कारण रामलाल को ट्रेन की फटकार लगने से मौत हो गई।
Related Posts
टर्बाे ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत
बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके में रानी बाजार क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क…
आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल
बीकानेर। जिले के खाजूवाला उपखंड में से एक बोलेरो और ट्रैक्टर की टक्कर में आधा…
फिर हुआ हिरण शिकार, ग्रामीणों ने दबोच कर किया पुलिस के हवाले
बीकानेर। जिले के लूणकरनसर तहसील में पिछले काफी दिनों से देखने में आ रहा है…
