बीकानेर। कस्बे में आज शाम श्रीडूंगरगढ थाने के सामने ट्रक से स्विफ्ट कार की भिड़ंत हो गयी। गनीमत रही की स्विफ्ट में सवार चार सवारियों में से एक को मामूली चोटें आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार जयपुर से बीकानेर की तरफ आ रही थी और ट्रक पुलिस थाने से ही बाहर निकल रहा था। इस ट्रक को चार दिन पहले ही 50 सवारी ले जाते हुए कितासर में पलट जाने के कारण पुलिस ने जब्त किया था। आज ट्रक मालिक उसे जमानत पर छुड़वा कर ले ही जा रहा था की ट्रक कार से टकरा गया। ट्रक व कार दोनों को थाने में ही खड़ा कर लिया गया है। स्विफ्ट में बीकानेर निवासी लाडनु में अपने मित्र की माताजी के अंतिम संस्कार में भाग लेकर वापस बीकानेर लौट रहे थे। सोमवार सुबह ही एक ट्रक गोपाल होटल के सामने डिवाइडर की दीवार तोड़ कर डिवाइडर में घुस गया व ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। नींद में झूल रहे ड्राइवर के सामने कोई वाहन आ जाता तो निश्चित ही कोई बड़ा हादसा हो सकता था। रोजाना हो रहे हादसों से क्षेत्रवासी सहमे हुए है
Related Posts
पुत्रों ने अपने ही पिता को जान से मारने की नियत से कुंए में फैंकने का किया प्रयास
बीकानेर। जिले के श्री डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले चार पुत्रों ने संपत्ति के…
नर्सिंगकर्मी से अस्पताल में दुष्कर्म: कंपाउंडर ने अस्पताल में नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया, डॉक्टर के चैंबर में किया दुष्कर्म; बदनाम करने की धमकी भी दी
जयपुर में बड़े अस्पताल में नौकरी दिलाने के बहाने एक नर्सिगकर्मी से दुष्कर्म किए जाने…
युवती ने फांसी लगाकर की इहलीला समाप्त
देवेंद्रवाणी न्यूज़ बीकानेर। शहर के नाल थाना क्षेत्र के मुरलीधर व्यास कॉलोनी में उस समय…
