बीकानेर। द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्था के खिलाड़ी हरीश प्रजापत का राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक हासिल किया, संस्था के अध्यक्ष गुरु द्रोण गणेश लाल व्यास ने हरीश को फ़ोन कर बधाई दी । सचिव राहुल व्यास ने बताया की आंध्र प्रदेश के कडपा में चल रही अंडर-17 65वी स्कूली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हरीश प्रजापत ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान व द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्था का मान सम्मान बढाया हैं । बीकानेर की द्रोणाचार्य तीरंदाजी वर्तमान में जिस जोरो शोर से चल रही हैं की जिसमे कोई संदेह नहीं हैं गुरु द्रोंण गणेश लाल व्यास कम संसाधनों में अधिक मेहनत के साथ खिलाडीयों को तैयार करते हैं, जिसका परिणाम हैं की गत महीनो में संस्था के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी में धूम मचा रखी हैं । हर प्रतियोगिता में संस्था के खिलाडी ही शीर्ष पर रहे हैं । इस अवसर पर कोच अनिल चांगरा , हरदीप राजपूत, भुवनेश्वर और रामनिवास चौधरी, अजय कुमार ठोलिया, अश्वनी सांखला, आनन्द, मनीष, लोकेश व्यास एव यशवर्धन ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
Related Posts
अब डॉ.करणीसिंह स्टेडियम की सुधरेंगी दशा : गौतम
बीकानेर। डॉ.करणीसिंह स्टेडियम के मुख्य प्रांगण का बेहतर रख-रखाव किया जाएगा, साथ ही परिसर में…
पत्रकारों के बैडमिन्टन प्रतियोगिता में इनके बीच होगा सेमीफाइनल मुकाबला
बीकानेर प्रेस क्लब की पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू जिला कलेक्टर ने की शुरुआत, उद्यमी धारणिया…
बीकानेर में अगले माह होगा राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। तृतीय मास्टर उदय गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 22 से 28 फऱवरी तक स्थानीय…
